फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   race competition, channi rama

Jammu News: बालग्रान स्कूल छन्नी रामा में दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
race competition, channi rama
विजेता खिलाड़ियों के साथ एसएसबी के अधिकारी व अन्य
जम्मू। क्षेत्रीय मुख्यालय (विशेष प्रचालन) सशस्त्र सीमा बल की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को निराश्रित बालक एवं बालिकाओं के विद्यालय बालग्रान स्कूल छन्नी रामा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। 12 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए दो सौ मीटर और अधिक आयु के लिए चार सौ मीटर की दौड़ करवाई गई। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को उप महानिरीक्षक सुधीर वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस और जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, बालग्रान स्कूल के चेयरमैन एके खजूरिया, विनोद के रैना और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


प्रणव सिंह सीनियर हेड ब्वॉय और वंशिका मगोत्रा हेड गर्ल

दोमाना। आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नए छात्र परिषद के गठन के लिए अलंकरण समारोह हुआ। परिषद का चयन छात्रों के शैक्षिक और सह-शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल की गायक मंडली द्वारा प्रार्थना के साथ हुई। 12वीं कक्षा के प्रणव सिंह सीनियर हेड बॉय और वंशिका मगोत्रा सीनियर हेड गर्ल के रूप में चुनी गईं। 11वीं के हर्षप्रीत सिंह सीनियर वाइस हेड बॉय और विवेक पुरी सीनियर वाइस हेड गर्ल, कक्षा पांच के रिदित राजपूत और आकांक्षा गुलाटी को क्रमशः जूनियर हेड बॉय और हेड गर्ल बनाया गया। प्रिंसिपल पुष्पिंदर कौर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उप प्रधानाचार्या शालू कपूर ने निर्वाचित सदस्यों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed