{"_id":"6181997cf8c4f106af2c6b92","slug":"quiz-competetion-billawer-news-jmu2471340198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में तन्वी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में तन्वी रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन हायर सेकेंडरी स्कूलों के 18 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
स्वतंत्रता संग्राम विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की तन्वी ठाकुर ने पहला, हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की वंशिका ठाकुर ने दूसरा, हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की विद्यार्थी तान्या ठाकुर और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की साक्षी देवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसडीपीओ अरविंद कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नगर कमेटी बिलावर के अध्यक्ष उमाकांत बसौतरा, ब्लॉक चेयरमैन अशोक कुमार, जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह, पार्षद पूर्ण चंद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।