फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Qazigund Accident in jammu kashmir eight people injured

J&K Accident: काजीगुंड में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन घायल, सभी पंजाब के रहने वाले

Sat, 25 May 2024 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 25 May 2024 05:04 PM IST
सार

काजीगुंड में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Qazigund Accident in jammu kashmir eight people injured
काजीगुंड़ में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, काजीगुंड से श्रीनगर की ओर जा रहा एक वाहन शनिवार दोपहर कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की भी सूचित किया।
विज्ञापन


वाहन में सात लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन में इनमें चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी यात्री पंजाब के मोगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
मृतकों के नाम- उम्र

  • संदीप शर्मी- 28 साल
  • रोमी- 26 साल
  • जगदीश उर्फ हनी- 23 साल
  • गुरमीत सिंह - 23 साल

 

घायलों के नाम

 

  • आशू- 18 साल
  • करनपाल - 25 साल 
  • हरचंद सिंह- 34 घायल 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed