{"_id":"4b95daf873857880cf9614aefd1be662","slug":"put-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठिये को सलाखों के पीछे डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठिये को सलाखों के पीछे डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में पाक अधिकृत क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते पकडे़ गए पाक नागरिक को पुंछ पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और सलाखों के पीछे डाल दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार देर शाम को करीब 5.30 बजे मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की तीन ग्रेनेडियर के जवानों ने अग्रिम चौकी मुमताज के पास से उस पार से एक व्यक्ति को घुसपैठ करते देखा। इसके बाद घेरा डाल कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
घुसपैठ करने वाला रहीम खान पलंदरी पीओजेके का रहने वाला बताया गया। यह भी पता चला कि वह पाक सेना में 20 वर्ष नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुआ है। पूछताछ के बाद सोमवार रात करीब सात बजे सेना के अधिकारी उसे लेकर पुंछ थाने पहुंचे, जहां कार्रवाही पूरी करने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक ढीगरा और एसएचओ राकेश अकरम के हवाले किया।
विज्ञापन