{"_id":"5c6089ecbdec22739c3fe671","slug":"punjabi-superstar-shari-mann-sing-a-song-jammu-waliye-in-jammu-festival-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक शैरी के जम्मू वालिए... ने लूट ली महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक शैरी के जम्मू वालिए... ने लूट ली महफिल
Mon, 11 Feb 2019 02:49 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
sharry mann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंजाबी सुपस्टार शैरी मान के जम्मू वालिए गाने पर यात्री निवास में मौजूद हर युवा थिरकने को मजबूर हो उठा। शैरी ने जम्मू के युवाओं को जोश देखकर उनकी फरमाइश पर चड़ीगढ़ वालिए की जगह जम्मू वालिए... गाकर उनका दिल जीत लिया। महोत्सव के आखिरी दिन यात्री निवास में शैरी और उनके फैन्स की आवाज दूर-दूर तक गूंज उठी। वहीं सोनाली डोगरा ने भी जबरजस्त परफॉर्मेंस दी। इसी के साथ तीन दिवसीय जम्मू महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जम्मू महोत्सव का रविवार को आखिरी दिन था। समापन को शानदार बनाने के लिए शैरी मान की परफॉर्मेंस जम्मू वासियों में जोश भर देने वाली रही। शैरी ने करीब एक घंटे की परफॉर्मेंस में क्यों हुंदा हाल बुरा दिल द, यार अनमुल्ले, क्यूट मुंडा, हॉस्टल वाला कमरा, चड़ीगढ़ वालिए जैसे सुपहिट गानों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। आयोजन स्थल बार-बार लोगों के वनस मोर की आवाज से गूंजता रहा। वहीं शैरी बीच-बीच में माजाकियां अंदाज में जम्मू वासियों में जोश भरते नजर आए।
विज्ञापन
सोनाली डोगरा के लोकगीतों ने भी बांधा समा
इससे पहले वाइस ऑफ पंजाब की विनर सोनाली डोगरा ने लोकगीतों से शाम को समा बंाधा। वहीं उनके मस्त कलंदर गाने पर लोगों उनके सुर में सुर मिलाया। महोत्सव की शाम लोकगीत, लोक नृत्य व डोगरी नृत्य के नाम रही। साथ ही जम्मू वीर मार्केट में सुबह नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
महोत्सव के आखिरी दिन वीवीआईपी विजिट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के साथ ही सिविल डिफेंस व प्राइवेट सिक्युरिटी भी लगाई गई थी। वहीं स्टेज के पास जाने की किसी को अनुमति नहीं दी गई। पूर्व के कार्यक्रमों की तरह इस बार कोई घटना नहीं हुई।