फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   punjab, farmers protest, railway

Jammu News: किसान आंदोलन का असर, कोई घर नहीं पहुंचा तो किसी की दिल्ली में खरीदारी छूटी

विज्ञापन
punjab, farmers protest, railway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रेल रूट बुरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं। फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आते कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इस कारण यूपी, बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्री शुक्रवार को परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को आई जिन्होंने पहले ही सीट आरक्षित करवाई थी। उनके पास रात को घर जाने का कोई विकल्प नहीं था। बस में महंगे किराये के कारण कई यात्री रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर आराम करते रहे। कोई घर नहीं जा पाया तो किसी को खरीदारी के लिए दिल्ली का सफल टालना पड़ा।

नरकटियागंज (बिहार) जाने के लिए स्टेशन पर आए उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह शहर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्हें घर जाना था, लेकिन पता चला है कि ट्रेन निरस्त है। ऐसे में उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। इसी तरह सुल्तानपुर (यूपी) से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए जुग्गी लाल वैश्य ने बताया कि परिवार के 13 सदस्य हैं। उनका टिकट कंफर्म था। स्टेशन पर आकर जानकारी मिली कि ट्रेन रद्द है। अब बस से चंडीगढ़ के लिए जाएंगे। वहीं, राजस्थान के अजमेर में रहने वाले दुर्गेश कुमार और इंद्रा देवी भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे, पर ट्रेन रद्द होने से परेशान हैं। उनके साथ पांच लोग हैं। उन्होंने कहा कि टिकट आरक्षित करवाई थी। ट्रेन निरस्त होने के कारण अब बस से दिल्ली जाएंगे। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा छपरा (बिहार) के रहने वाले अनुराग त्रिपाठी और अभिषेक पांडेय का कहना है कि वह माता रानी के दर्शन करने आए थे। वापसी के लिए सभी का टिकट कंफर्म था। स्टेशन पर आकर जानकारी मिली कि ट्रेन नहीं जाएगी। अब कैसे घर जाएंगे, इसे लेकर परेशान हैं। लगता है कि रात स्टेशन पर ही काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed