{"_id":"5e468d028ebc3ee61f4e573c","slug":"pulwama-terror-attack-shaheed-nasir-s-wife-shazia-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामाः शौहर की शहादत पर गर्व, शहीद नासिर की पत्नी शाजिया ने कहा- पिता के बिना बच्चे डिप्रेशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामाः शौहर की शहादत पर गर्व, शहीद नासिर की पत्नी शाजिया ने कहा- पिता के बिना बच्चे डिप्रेशन में
Fri, 14 Feb 2020 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
शहीद नासिर अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम्हारे पिता ने देश के लिए जान दी। देश का नाम रोशन किया। तुम लोग भी अच्छे से पढ़ाई करो और देश की सेवा में जुट जाओ। देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना का जवान बनो, अफसर बनो। जरूरत पड़े तो पिता की तरह देश के लिए जान कुर्बान कर दो। यह शिक्षा जम्मू के सुंजवां की रहने वाली शाजिया कौसर अपने बच्चों को दे रही हैं। शाजिया के शौहर नासिर अहमद पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
शाजिया कहती हैं कि जो चला गया है, वो वापस लौट कर नहीं आ सकता। न ही उनकी कमी कोई पूरा कर सकता है। लेकिन जिस तरह से उनके शौहर ने देश के लिए जान दी और देश का नाम रोशन किया। वह चाहती हैं कि उनका बेटा और बेटी इसी तरह से देश सेवा के रास्ते चलकर नाम रोशन करें।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद ऐसा लगता था जैसे सबकुछ खत्म हो गया। बच्चे भी पिता के बिना डिप्रेशन में हैं। वह अपने पिता को भुला नहीं पा रहे। लेकिन फिर भी उनका यही जोर है कि बच्चे पढ़ें और पिता की तरह सुरक्षाबल का हिस्सा बनकर देश की सेवा करें।
विज्ञापन
आतंकी मुल्क पर हो कड़ी कार्रवाई
शाजिया का कहना है कि पाकिस्तान हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा देता है। भारत सरकार को आतंकी मुल्क पाकिस्तान पर जो कार्रवाई जायज लगे वो की जानी चाहिए। फिर चाहे वह कार्रवाई कुछ भी क्या न हो।