फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama terror attack, Bilal Ahmed arrested in gave shelter to terrorists in his house

पुलवामा आतंकी हमले में एक और दबोचा गया, बिलाल अहमद ने आतंकियों को अपने घर में दी थी पनाह

Wed, 08 Jul 2020 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack, Bilal Ahmed arrested in gave shelter to terrorists in his house
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पुलवामा के लेथपोरा में 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले के मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। काकापोरा हाजिबल के आरा मिल संचालक बिलाल अहमद कुचे की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने बिलाल को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 14 फरवरी, 2019 को लेथपोरा में हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    
विज्ञापन


जांच एजेंसी के मुताबिक बिलाल ने पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को अपने घर ठहराया था। मुख्य आरोपी बिलाल के घर में रहा और जहां उसने उसे अन्य ओजीडब्ल्यू से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलाल ने ही हमले के मुख्य आरोपी को सुरक्षित पनाह उपलब्ध कराई। एक हाईटेक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया, जिससे आतंकी हमले की साजिश को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान स्थित आकाओं से लगातार संपर्क में रहते थे। इसके अलावा फिदायीन आदिल अहमद डार की वीडियो क्लिप को भी इस मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया, जो हमले के बाद वायरल हुई।

पिछले सप्ताह एक और मददगार किया था गिरफ्तार

दो जुलाई को हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल जैश के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फारूक के एक और मददगार मोहम्मद इकबाल राथर को गिरफ्तार किया था। पुलवामा हमले में शामिल जैश आतंकी फारूक अप्रैल, 2018 को जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान से घुसा था। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण कश्मीर पहुंचा था।

आईबी से कश्मीर तक पहुंचने में मोहम्मद इकबाल राथर ने उसकी मदद की थी। इकबाल मैसेजिंग एप के जरिये पाकिस्तान में बैठे जैश के आकाओं के लगातार संपर्क में था। राथर जैश से जुड़े एक अन्य मामले में 2018 से ही एनआईए की न्यायिक हिरासत में है। बडगाम के चरार-ए-शरीफ का इकबाल जैश के परिवहन मॉड्यूल का सदस्य था।

29 फरवरी को पनाह देने वाला पकड़ा गया था

29 फरवरी को एनआईए ने पुलवामा के हाजिबल काकापोरा से जैश आतंकी शाकिर बशीर मागरे को गिरफ्तार किया था। शाकिर ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को एक साल तक अपने घर में पनाह दी और हमले में इस्तेमाल कार में आरडीएक्स लगाया था।

शाकिर जैश का ओवरग्राउंड वर्कर था, जो पुलवामा के लेथपोरा में फर्नीचर की दुकान चलाता था। 2018 में जैश के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फारूक ने शाकिर की मुलाकात डार से कराई थी। इसके बाद शाकिर जैश के लिए फुलटाइम काम करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed