{"_id":"6ac56606d05886804d07cf8a","slug":"business-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1032429-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सितंबर में ऑटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, 47 फीसदी बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सितंबर में ऑटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, 47 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
- दोपहिया की बिक्री 50 फीसदी बढ़ी, कारों की मांग भी 34 फीसदी ऊपर
- नवरात्र से दिवाली और शादी के सीजन तक बाजार को और रफ्तार मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में सितंबर के दौरान गाड़ियों की बिक्री में अच्छी तेजी रही। दोपहिया और कारों की मांग बढ़ने के साथ तीन पहिया, व्यावसायिक वाहन और ट्रैक्टर भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बिके। कुल मिलाकर सितंबर में गाड़ियों की बिक्री साल भर पहले के मुकाबले 47 फीसदी बढ़ी। अगस्त की तुलना में जरूर मामूली कमी रही, लेकिन अब शुरू हो रहे नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन को देखते हुए डीलरों को आने वाले महीनों में बाजार के और तेज होने की उम्मीद है।
सितंबर में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया और कारों की रही। दोपहिया की बिक्री करीब 50 फीसदी बढ़कर 11,938 रही और कारों की बिक्री करीब 34 फीसदी बढ़कर 6,067 रही। तीन पहिया और व्यावसायिक वाहनों की मांग में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई। ट्रैक्टरों की बिक्री भी पिछले साल से ऊपर रही। सितंबर में कुल बिक्री अगस्त के मुकाबले 2.5 फीसदी कम रही।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) जम्मू-कश्मीर के चेयरपर्सन संजय अग्रवाल ने कहा कि सितंबर की बिक्री से बाजार में ग्राहकों की खरीदारी का रुझान बेहतर रहने का पता चलता है। अब नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दिवाली के साथ शादी का सीजन भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में खासकर कार और दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। अग्रवाल ने कहा कि डीलर बढ़ती पूछताछ और ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं। कंपनियों और डीलरों के ऑफर, खरीद के लिए वित्तीय सुविधा और नए मॉडल भी ग्राहकों को गाड़ी खरीदने के लिए आकर्षित कर सकते हैं। शादी के दौरान कार और दोपहिया की खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सितंबर में बिके 21,234 वाहन (चार्ट)
श्रेणी | सितंबर 2025 | सितंबर 2026 | बढ़ोतरी |
दोपहिया | 7,942 | 11,938 | 50.31% |
तीन पहिया | 950 | 1,750 | 84.21% |
व्यावसायिक वाहन | 767 | 1,123 | 46.41% |
निर्माण उपकरण | 20 | 61 | 205.00% |
कार | 4,538 | 6,067 | 33.69% |
ट्रैक्टर | 222 | 295 | 32.88% |
कुल | 14,439 | 21,234 | 47.06% |