फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama attack Terrorists hurl grenade towards police post near Post Office Pulwama

पुलवामा में हमला: आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल, हमलावरों की तलाश जारी

Sun, 26 Dec 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 03:38 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी के चलते सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रची जा रही हैं।

विज्ञापन
Pulwama attack Terrorists hurl grenade towards police post near Post Office Pulwama
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए रविवार को ग्रेनेड हमला किया। जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी हमले में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
घाटी में 24 घंटे पहले सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ों में एएसआई के हत्यारे समेत 5 आतंकी किए थे ढेर 
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में 24 घंटे में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अशरफ अहमद की हत्या में शामिल आईएसजेके के आतंकी रफीक अमहद व एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विशेषज्ञ समेत पांच आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


शोपिया में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा और पुलवामा के त्राल में मारे गए दोनों आईईडी एक्सपर्ट अंसार गजवात-उल हिंद (एयूजीएच) के सदस्य थे। इनके पास से चार एके राइफलें, चार एके मैगजीन और 32 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पांच भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी कुलगाम निवासी शहजाद सेह को मार गिराया था। इस प्रकार सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटे में छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।


त्राल में मारे आतंकी कई हमलों में थे शामिल
पुलवामा जिले के त्राल के हरदुमीर इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हुआ। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, यहां मारे गए आतंकियों की पहचान नदीम भट और गुलाम रसूल उर्फ आदिल के रूप में हुई। दोनों आतंकी आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड फेंकने सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed