{"_id":"80cc5fe0bde2593ba42c51106bdbca27","slug":"pulse-polio-campaign-launched-first-day-cover-86-per-child-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान में 86 फीसदी बच्चे कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान में 86 फीसदी बच्चे कवर
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में साफ मौसम के बीच रविवार को तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान का आगाज हुआ। इसमें पहले दिन बूथ पर 0-5 साल के लाखों बच्चों को पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाए गए। अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
पाक गोलाबारी से कठुआ, सांबा और जम्मू जिले के प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पहले दिन जम्मू में 704465 (कुल 882842), कश्मीर और लद्दाख संभाग में 954997 (कुल 1064175) बच्चों के साथ 85.2 फीसदी बच्चों को कवर कर लिया गया।
विज्ञापन
अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य में 11426 बूथ स्थापित किए गए थे। इसमें 298 ट्रांजिट और 314 मोबाइल टीमें काम कर रही हैं। ट्रांजिट टीमों ने अलग से बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को कवर किया।
विज्ञापन
अभियान में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, आशा और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के 45 हजार कर्मियों को 2289 सुपरवाइजरों की देख-रेख में लगाया गया है। जेएंडके स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड के अधीन चल रहे क्रेच केंद्रों में 19 हजार से अधिक बच्चों को ड्राप्स पिलाए गए।
जिला वार पोलियो ड्राप्स अभियान
जिला----------लक्ष्य (कुल बच्चे)---------पहले दिन कवर-------प्रतिशत
किश्तवाड़-------36684----------------------30836------------84.0
डोडा-------------77997---------------------67838------------86.98
रामबन---------64850-----------------------59296------------91.4
राजोरी---------80486------------------------82500------------79.72
पुंछ------------69549-----------------------59590-------------85.68
जम्मू----------246282--------------------180396-------------73.0
उधमपुर----------86385--------------------75592-------------87.50