{"_id":"0ac4ec7c03f472822aec96b0fc73e87b","slug":"publication-of-voter-lists-on-october-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का प्रकाशन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Oct 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में विधानसभा चुनाव समय पर होने के संकेतों के बीच रियासत के चुनाव कार्यालयों में हलचल तेज हो गई है। 15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का प्रकाशित करवाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ की वजह से एक अक्तूबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूचियों के प्रकाशन को 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के कई जिलों और जम्मू संभाग में पुंछ जिले में मतदाता सूचियों को तैयार करने के काम में बाढ़ की वजह से बार्धा आई थी। चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी के रियासत के दौरे के बाद चुनाव कार्यालयों और संबंधित अधिकारियों में हलचल शुरू हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि 15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत के रियासत के प्रस्तावित दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फिलहाल उन्हें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन