{"_id":"6966b00732786d05cf0be288","slug":"public-worried-power-cut-jammu-news-c-10-jmu1052-810430-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुबह-शाम बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, 1100 से 1400 मेगावाट तक पहुंचा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुबह-शाम बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, 1100 से 1400 मेगावाट तक पहुंचा लोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में मंगलवार को सुबह-शाम बिजली कटौती से लोग परेशान हुए। हालांकि दिन में मौसम खुलने से राहत मिली मगर शाम को कोहरा छा गया और बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। पांच से छह घंटे के कट लोगों को सहन करने पड़े। स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में भी कटौती हुई। इस कारण न तो ब्लोअर और न ही हीटर चल पाए। इससे लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। बिजली कटौती सुबह सात बजे से शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही।
सामान्य लोड 1100 मेगावाट के मुकाबले 1400 मेगावाट तक पहुंच गया। 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद नहीं होने के कारण कटौती का समय बढ़ाया जा रहा है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार मौसम में सुधार आने के बाद कटौती कम होगी। वहीं नगरोटा, सुजवां और गंग्याल में तार जले। बेलीचराना, तालाब तिल्लो सहित अन्य जगहों में तीन से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक गए जिस कारण दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता ने कहा कि वोल्टेज बढ़ने से परेशानी आ रही है। समस्या का निदान किया जा रहा है।
कल और 17 को इन इलाकों में बिजली प्रभावित
जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन के मुख्य अभियंता के अनुसार 15 और 17 जनवरी को प्रेम नगर, धारा, ठठरी, चंगा, गुनडोह, भटयास, भर्त, दशासन घाट व भबोरी सहित आसपास के इलाकों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद