{"_id":"6ed1c4fe58ea3eff9ec42a122ae9a486","slug":"public-transport-fare-to-be-reduce-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-चार दिन में घट सकता है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-चार दिन में घट सकता है किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल डीजल के लगातार कम होते दामों के बाद अब किराया कम करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। परिवहन विभाग ने किराया कम करने को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। संभव है कि अगले दो-चार दिन में किराया कम करने की घोषणा हो जाएगी। बुधवार को परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों की नब्ज भी टटोली।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने अपनी तरफ से विभाग को किराया कम करने को लेकर विचार रखा है। इसमें ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि सिर्फ डीजल के कम होते दामों को देख कर ही किराया कम न किया जाए। पिछले कुछ साल से वाहनों के अन्य सामान के बढ़े दामों को भी ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन
आरटीओ जम्मू और आटो रिक्शा, मिनी बस, सभी रूट की बस एसोसिएशन, टैंकर यूनियन, रेलवे एवं अन्य टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन आदि के नुमाइंदों के साथ बैठक हुई। विभाग के कुछ और अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। बैठक में तकनीकी सलाहकारों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर (आरटीओ) अश्विनी खजूरिया ने बताया कि ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी एसोसिएशन, तकनीकी विशेषज्ञों की राय ली गई है। उन्होंने अपने तर्क रख दिए हैं। इसकी रिपोर्ट स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी को सौंप दी गई है।
राज्य परिवहन आयुक्त दिलशाद खान ने कहा है कि दोनों संभागों में आरटीओ और ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठक हो गई है। वीरवार को विभाग ने उच्च स्तरीय बैठक रखी है। अगले दो-चार दिन में किराया कम करने को लेकर घोषणा कर दी जाएगी।