{"_id":"5e31dead8ebc3e8c8722e834","slug":"public-prblem-rspura-news-jmu20265621","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष
प्रधानमंत्री अबास योजना के लिए आवेदन करने चार बर्ष बाद भी अनदेखी के चलते गीरी छत दिखाते प्रभावित
- फोटो : RSPURA
Link Copied
मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लांक के अधीन कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किए। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया। कई ग्रामीणों के मकानों की छत टूटने पर गांव में किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गत दिनों मीरां साहिब ब्लाक वीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने गांव टिडेकलां का दौरा कर चार परिवारों के मकानों का निरीक्षण किया, जिनकी हालत जर्जर बनी होने पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। गांव के रतन लाल, राजेंद्र कुमार, जीतराज, रामलाल का कहना है कि चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने पर राशि नहीं मिल पाई। पूर्व विधायक से लेकर ब्लाक मीरां साहिब में नियुक्त खंड विकास अधिकारियों को अवगत कराए जाने पर सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला। इन ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र की सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं कागजों तक ही सीमित होने पर इसका लाभ नहीं मिल रहा। पिछले पांच माह से राज्य में इंटरनेट सेवा बंद होने पर ब्लाक में नियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी के लिए जाने पर इंटरनेट सेवा आरंभ होने पर इसका पता किए जाने के लिए कहा जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद जुगल किशोर व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को कारगर कदम उठाने चाहिए, ताकि आवेदन किए लोगों को इसकी राशि मिलने पर वह रहने के लिए छत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।