फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

बीरपुर में पंचायतघर नहीं होने से पंचायत सदस्यों को परेशानी

विज्ञापन
public poblem
सांबा। जिले के अपर बीरपुर पंचायत में पंचायतघर की इमारत के न होने से पंचायत सदस्य काफी परेशान हैं। उन्हें बैठने तक की सुविधा नहीं है। एक ओर केंद्र व स्थानीय प्रशासन नारा दे रहा है चलो गांव की ओर। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी पंचायतों में पहुंच कर लोगों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। बीरपुर पंचायत इससे भी अछूती रह रही है।
विज्ञापन

सरपंच वीना जमवाल ने बताया कि सरकार गांव चलो का नारा तो दे रही है, लेकिन गांव में कहां चला जाएगा। उन्होंने बताया की आज तक उन्हें पंचायत में इमारत नहीं दी गई है। ऐसे में उन्हें बैठने के लिए भी क ई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन को अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। अब तो उन्होंने बैक टू विलेज-3 के बहिष्कार का निर्णय लिया है। वह किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। सरपंच ने बताया कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए दावे तो बडे़-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन हमारी पंचायत की हालत देख कर लगता नहीं है कि पंचायतें कभी सशक्त बन पाएंगी। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की है कि पंचायतों के बारे में जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाएं ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को भी कोई सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed