फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

पार्क में खंभे की लटकी तारें दे रही हैं हादसों को न्योता

विज्ञापन
public poblem
बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड नंबर 3 के पार्क में खंभे से लटकती तार।
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड नंबर-3 स्थित पार्क का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है। पार्क में बिजली की तारे खंभे पर लटकी हैं। टूटी-फूटी बेंच हैं तो दूसरी ओर पार्क की चारदीवारी में लगी लोहे की ग्रिल भी कई जगहों से गायब है। आशंका है कि चोर उचक्के उसको उखाड़ ले गए हैं। म्यूनिसिपल कमेटी का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में लोगों के सैर करने के लिए खास जगह नहीं है। जो भी इक्का-दुक्का पार्क हैं उनका भी रखरखाव नहीं किया जा रहा है। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में इन पार्क की हालत बद से बदतर हो जाएगी। इस पार्क में सुबह और शाम को काफी संख्या में लोग आते हैं। बच्चे भी खेलते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन पार्क में बिजली की तारे लटकी हैं। कहीं पर पानी की अंडर ग्राउंड टंकी भी खुली रह जाती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी रिंकू, गुलशन, अनिल, पवन आदि का कहना है कि पार्क में कोई भी चौकीदार नहीं है। अगर कोई है, जिसकी वजह से पार्क की छवि खराब होती जा रही है। पार्क का महत्व इतना है कि आए दिन यहां सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं। अभी हाल ही में मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम भी इसी पार्क में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। लोगों का कहना है कि सरकारी प्रॉपर्टी की सुंदरता को इस तरह से खराब होते देख वह चिंतित हैं।
विज्ञापन

--------
पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी फ्लोरीकल्चर विभाग की है। पार्क की साफ सफाई की जिम्मेदारी म्यूनिसिपल कमेटी की है। इसके अलावा जैसे ही फंड हमारे पास आता है तो इसकी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए दोबारा काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्ण चंद, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed