फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Public announcement for the appearance of three including the main accused of Gataru murder case

Jammu News: गटारू हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन की पेशी के लिए मुनादी

विज्ञापन
Public announcement for the appearance of three including the main accused of Gataru murder case
ढोल के साथ पुलिस टीम सांबा के विजयपुर, रामगढ़ और पंजाब के अमृतसर पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/सांबा: बहुचर्चित गटारू हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के बाद उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा करने के साथ ही इन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए मुनादी भी कराई। बुधवार को नवाबाद पुलिस स्टेशन की टीम विजयपुर के गुड़ा सलाथिया के रहने वाले विक्की सलाथिया उर्फ विक्की खौफ, पंजाब के फतेहपुर अमृतसर के रहने वाले एवं वर्तमान में नरवाल पाईं सतवारी जम्मू निवासी विक्रमजीत सिंह और सांबा के रामगढ़ में रहने वाले सोमनाथ के घर ढोल लेकर पहुंची।
विक्की सलाथिया गटारू हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। पुलिस के अनुसार वह इस हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है। ये पिछले तीन महीनों से फरार हैं। अब इनके घरों के बाहर नोटिस लगाए गए हैं। इन्हें आत्मसमर्पण होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इन नोटिस में लिखा है कि यह आरोपी अदालत पेश हों और जांच टीम का सहयोग करें। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी इनको शरण देगा और इनके खिलाफ किसी भी सबूत से छेड़छाड़ करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पांच फरवरी 2025 को जम्मू के अति व्यस्त ज्वेल चौक पर विजयपुर, सांबा के रहने वाले सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के बाद इस हत्याकांड में अब तक 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुके हैं। इनमें आठ गिरफ्तार हैं। इनमें जम्मू के बिक्रम चौक का रहने वाला हर्ष सिंह, नई बस्ती निवासी अभय प्रताप, जम्मू के धून गांव का रहने वाला मिथुन कुमार, तालाब तिल्लो जम्मू का रहने वाला शिवकुमार, गोल पंजपीर का रहने वाला अमित कुमार, बिक्रम चौक जम्मू का रहने वाला अरुण कुमार, सांबा का रहने वाला युद्धवीर सिंह और रामबन का रहने वाला रुहान फारूक शामिल हैं। एक अन्य आरोपी नाबालिग है जो बालगृह में है।


विदेश में छिपा मुख्य आरोपी
इस मामले में मुख्य आरोपी विक्की समेत तीन अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार इस समय विक्की विदेश में छिपा है। उसने विदेश में रहकर ही अपने गैंग के सदस्यों साथ गटारू हत्याकांड की साजिश रची थी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed