{"_id":"610e2b548ebc3ec1fd2408f8","slug":"public-accounts-committee-under-leadership-of-congress-leader-in-lok-sabha-adhir-ranjan-dhir-will-visit-kashmir-and-ladakh-for-five-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक लेखा समिति का कश्मीर-लद्दाख दौरा 14 अगस्त से, विभिन्न पार्टियों के सांसद होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक लेखा समिति का कश्मीर-लद्दाख दौरा 14 अगस्त से, विभिन्न पार्टियों के सांसद होंगे शामिल
Sat, 07 Aug 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
समिति 15 अगस्त को कारगिल में स्वतंत्रता दिवस मनाएगी और ध्वजारोहण करेगी। यह समिति अपने दौरे में श्रीनगर, द्रास, कारगिल और लेह का भी दौरा करेगी।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन धीर के नेतृत्व में लोक लेखा समिति (पीएसी) कश्मीर व लद्दाख के पांच दिवसीय दौरे पर 14 अगस्त को आएगी। अनुच्छेद 370 को हटाने के दो साल बाद समिति के दौरे में विभिन्न पार्टियों के सांसद शामिल होंगे।
विज्ञापन
लोक लेखा समिति 14 से 18 अगस्त तक कश्मीर व लद्दाख का दौरा कर सेना के जवानों को उच्च पर्वतीय इलाकों में दिए जा रहे कपड़ों और खाने की जांच करेगी। गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के नेतृत्व में कश्मीर व लेह का 17 अगस्त से दौरा करेगी। अपने चार दिवसीय दौरे में समिति प्रशासन और विकास मुद्दे के बारे में जानकारी हासिल करेगी। साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कार्यदशा की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद दो संसदीय समितियों का दौरा प्रस्तावित है। पांच अगस्त 2019 के बाद पहली बार केंद्र और प्रदेश के नेताओं के बीच संवाद हुआ था। .
विज्ञापन