फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Old hideout of terrorists unearthed in Kandi, Rajouri

Jammu News: राजोरी के कंडी में आतंकियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
Old hideout of terrorists unearthed in Kandi, Rajouri
आईईडी बरामद कर नियंत्रित विस्फोट से किया नष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिले के कंडी क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में स्थित थुंगवाली इलाके में संयुक्त सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया, जिसे बाद में नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने कंडी के थुंगवाली इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली और एक पुराने आतंकी ठिकाने का पता लगाया।
विज्ञापन

पुराने ठिकाने की तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला। विस्फोटक उपकरण की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बलों ने आवश्यक सावधानियां बरतीं और उसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया, ताकि इससे किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभियान में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे, जबकि खुफिया एजेंसियों ने भी अभियान में सहायता प्रदान की। पुराने आतंकी ठिकाने का पता चलने और विस्फोटक बरामद होने के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा गया। सुरक्षा बल क्षेत्र के अन्य संभावित ठिकानों की जांच कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अन्य विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु मौजूद न हो। फिलहाल थुंगवाली और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed