फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eye surgery performed at AIIMS on a 5-month-old infant suffering from the rare Fraser syndrome

Jammu News: एम्स में दुर्लभ फ्रेजर सिंड्रोम से पीड़ित 5 माह के शिशु की नेत्र सर्जरी

विज्ञापन
Eye surgery performed at AIIMS on a 5-month-old infant suffering from the rare Fraser syndrome
जन्मजात क्रिप्टोफ्थैल्मोस और जनन-मूत्र संबंधी गंभीर विकृतियों से ग्रस्त था शिशु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबाविजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर के चिकित्सकों ने दुर्लभ जन्मजात बीमारी फ्रेजर सिंड्रोम से पीड़ित पांच माह के शिशु की जटिल पुनर्निर्माण नेत्र सर्जरी सफलतापूर्वक कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिशु जन्मजात क्रिप्टोफ्थैल्मोस और जनन-मूत्र संबंधी गंभीर विकृतियों से ग्रस्त था।
एम्स में जांच के दौरान चिकित्सकों ने शिशु में रेक्टोवेसिकल फिस्टुला और क्रिप्टोफ्थैल्मोस की पुष्टि की। इसके बाद बाल शल्य चिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लकी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने एक ही चरण में सफल प्राइमरी सैजिटल रेक्टोप्लास्टी कर रेक्टोवेसिकल फिस्टुला का उपचार किया।
विज्ञापन

इसके बाद नेत्र रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नाजिया अंजुम के नेतृत्व में शिशु की दोनों पलकों की पुनर्निर्माण सर्जरी की गई। इस जटिल ऑपरेशन में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. शेफाली वर्मा सहित जूनियर रेजिडेंट्स की टीम ने सहयोग किया। सर्जरी डॉ. नितिन कुमार, अतिरिक्त प्रोफेसर, की देखरेख तथा विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी रैना के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नाजिया अंजुम ने बताया कि ऐसे मामलों में उपचार एक ही सर्जरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि मरीज की उम्र, आंखों की स्थिति, शारीरिक संरचना और बीमारी की प्रकृति के अनुसार चरणबद्ध उपचार योजना बनाई जाती है, ताकि कार्यक्षमता के साथ-साथ बेहतर सौंदर्यात्मक परिणाम भी प्राप्त किए जा सकें।

सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. रक्षा कुंडल, डॉ. सलोमी गुप्ता और डॉ. अलीशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) संजीव सिन्हा ने कहा कि यह सफलता एम्स जम्मू की दुर्लभ और जटिल जन्मजात बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञता, उन्नत तकनीक और बहु-विषयक चिकित्सा व्यवस्था का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि पुनर्निर्माण नेत्र सर्जरी केवल जन्मजात विकृतियों तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटनाओं, औद्योगिक हादसों और चेहरे की गंभीर चोटों के मामलों में भी आधुनिक माइक्रोसर्जरी, इम्प्लांट और प्रोस्थेटिक तकनीकों की मदद से आंखों और आसपास के क्षतिग्रस्त ऊतकों का सफल पुनर्निर्माण संभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed