फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Goods reduced to ashes in fire at auto workshop

Jammu News: ऑटो वर्कशॉप में आग से सामान जलकर राख

विज्ञापन
Goods reduced to ashes in fire at auto workshop
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू, लटके बिजली तारों पर चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। मांडा क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे वर्मा ऑटो वर्कशॉप में आग लगने से डेंटिंग-पेंटिंग का सामान और उपकरण जलकर राख हो गए। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ।


जानकारी के अनुसार, यशपाल वर्मा की मांडा स्थित वर्मा ऑटो वर्कशॉप में आग लगी, उस समय वह घर पर थे। दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। अखनूर थाना प्रभारी सुशील चौधरी भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन



यशपाल वर्मा के अनुसार, वह किराये की दुकान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं। आग के कारण दुकान में रखे डेंटिंग-पेंटिंग के उपकरण, पेंट और अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दुकान गांव बडुई निवासी यशपाल शर्मा से किराये पर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांडा क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लटक रही तारों को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की तारों का जंजाल बना हुआ है और कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि तारों की अव्यवस्थित स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लटक रही और अव्यवस्थित बिजली की तारों को जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन समय रहते तारों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed