राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर जम्मू विश्वविद्यालय में कश्मीरी खिलाड़ियों का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। कुछ छात्र संगठनों के बैनर तले स्थानीय विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर कश्मीर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को खेलने से रोक दिया। विश्वविद्यालय में चल रही अंतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट में बास्केटबाल, क्रिकेट और वालीबाल के खिताबी मुकाबले बीच में बंद करने पड़े।
दिनभर तनाव के बीच कुछ विद्यार्थियों ने भारत समर्थक नारेबाजी करते हुए खेल मैदानों पर धरना देकर कश्मीर विश्वविद्यालयों को खिलाने का विरोध किया। विवि में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ यह घटनाक्रम शाम तक चला।
इससे कश्मीर विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी वापस चले गए। वे गत दिवस अंतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन पर कश्मीर के एक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का सम्मान न करने का विरोध कर रहे थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान नारेबाजी
विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर सुबह 11 बजे इस्लामिक यूनिवर्सिटी कश्मीर और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच अंतर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चल रहा था। तभी अचानक कुछ विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए मैदान पर आ गए और मुकाबला बंद करवाने पर जोर देने लगे।
यह सब अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। इसके बाद कश्मीर के खिलाड़ी वापस चले गए। इसी तरह शाम को बास्केटबाल में जम्मू विश्वविद्यालय और एनआईटी कश्मीर तथा वालीबाल के खिताबी मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय के बीच मुकाबला होना था।
लेकिन तब भी कई छात्र नारेबाजी करते हुए मैदान के बीच में आ गए और कश्मीर के खिलाड़ियों को वापस भेजने की मांग करने लगे। विवि के मैदानों पर दिनभर तनाव का माहौल बना रहा।