फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,Youth Congress,jammu news

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युकां ने घेरी मोदी सरकार

विज्ञापन
protest,Youth Congress,jammu news
जम्मू। युवा कांग्रेस (युकां) ने बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को कुंजवानी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला युकां के कार्यकारी प्रधान हैप्पी रंधावा ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने में विफल रही है। आज पूरा देश कोविड महामारी के दौर से गुजर रहा है, वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है। सरकार कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियां तेल और एलपीजी की आसमान चढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से देश में आवश्यक वस्तुओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। इससे महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। अगर पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम की जाती हैं तो इससे मुद्रास्फीति को कम करने में मदद मिलेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed