फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,water problem

पांच दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest,water problem
दोमाना। शहर के वार्ड 38 के बूटा नगर पलौड़ा में पांच दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व बूटा नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच दिन में एक बार पानी आता है और वह भी दूषित होता है। कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल का बहाना लगाकर टाल दिया जाता है। क्षेत्रवासी छह माह से पानी के लिए भटक रहे हैं। शहर में रहने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन में अध्यक्ष आरएल जुत्शी, टीएन पंडिता, संजय गुप्ता, पीके भाट, आरके भाट, मंगल सिंह, शादी लाल, भूषण लाल, सीएल किचलू, अशोक कुमार, अरुण शर्मा, राजेंद्र पाल, सीएस कोहली व रमेश कौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। स्थायी कर्मी ही सेवाएं दे रहे हैं। कम कर्मियों की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है। लेकिन हर जगह पानी की आपूर्ति हो रही है। अगर क्षेत्र में समस्या है तो जल्द उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सुमन गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed