फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,target killing

पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमलों का जोरदार विरोध

विज्ञापन
protest,target killing
जम्मू। विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को बंग्लादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कच्ची छावनी चौक में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक सप्ताह में बांग्लादेश में स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। वहां पर हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। दुर्गा पूजा के मंडप तक पर हमले किए गए हैं। जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित हुआ है तभी से अन्य पड़ोसी देशों में आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं। बांग्लादेश के 22 जिलों में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं।

हिंदुओं के 150 से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल को तहस-नहस कर दिया गया है। यह होने के बावजूद बांग्लादेश की सरकार आंखें मूंदे बैठी है। इससे देशवासियों में आक्रोश है। विहिप नेताओं से बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे हमलों व अत्याचारों को रोकने और केंद्र सरकार से इन घटनाओं को रोकने के लिए दबाव बनाने की अपील की है। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष लीला करण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, प्रांत महामंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रांत गौरक्षा प्रमुख राज कुमार, बजरंग दल के प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed