फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,smuggling

पशु तस्करी से गुस्साए लोगों का चिन्नौर चौकी के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
protest,smuggling
दोमाना। क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही पशु तस्करी के खिलाफ स्थानीय लोगाें ने चिन्नौर पुलिस चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने आरोप लगाया कि पशु तस्करी की सूचना देने के बाद भी पुलिस पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्हें पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव रोहित वर्मा ने कहा कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि 60 से 70 गोवंश की तस्करी की जा रही है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि काले रंग की स्कॉर्पियो और दो मोटर साइकिल लेकर पशु तस्कर मिश्रीवाला से पुरखू-टक्कू चक रैपर से होते हुए ठठर पहुंच गए हैं। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। बाकायदा पीसीआर को भी जानकारी दी गई। लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि पशु तस्करों की संख्या ज्यादा होने और जंगल क्षेत्र होने की वजह से उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। बाद में एसपी रूरल सूरम सिंह के समक्ष मामले को उठाया गया। एसपी ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रदर्शन में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमन सिंह, सचिन देव सिंह, विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, पवन बख्शी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed