{"_id":"61ce0d04fc981b15f11ce284","slug":"protest-rspura-news-jmu250915187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में अधिकारियों के न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में अधिकारियों के न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चकरोइ कस्वे में ग्रामीणों सहित कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में विरोध- प्रर्दशन क?
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। तहसील कार्यालय चकरोई (सुचेतगढ़) में अधिकारियों और कर्मचारियों के न मिलने पर वीरवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने विभाग से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों चमेल सिंह, रूप सिंह, गुरदयाल सिंह, रमेश लाल, आदि ने कहा कि दूरदराज गांव से चकरोई कस्बे में पहुंचने पर तहसील में अधिकारी व कर्मी मौजूद न होने पर उनके कार्य नहीं हो पाते। प्रशासन की ओर से कोई जवाबदेही न होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि तहसील कार्यालय में जब भी लोग अपने काम के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें न तो तहसीलदार मिलता है, और न ही अन्य कर्मी। जिसके कारण लोगों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ता है। तहसील कार्यालय में पटवारियों के बैठने के लिए कोई जगह न होने के कारण भी लोगों को पटवारी नहीं मिलते। इसके कारण लोगों के कई जरूरी कार्य अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द खराब हुई धान की फसल का मुआवजा दिया जाए।