{"_id":"61cb71b3fed5a138ad20914a","slug":"protest-rspura-news-jmu25078121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। परगवाल में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंच राम स्वरूप शर्मा पर दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष व सरपंच राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों परगवाल से सजवाल पहुंचने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घटिया क्वालिटी की तारकोल डाली जा रही थी। इसकी जानकारी लोगों ने उनको दी। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन विभाग के ठेकेदार ने अपनी नाकामी छुपाने की खातिर पुलिस में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
उन्होंने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि परगवाल के लोग उनके साथ हैं। प्रदर्शन में आल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने सरकार से तारकोल की गुणवत्ता की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वह पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारी से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने चुने हुए सरपंच के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी जांच होनी चाहिए। नायब तहसीलदार संसार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रिपोर्ट वापस नहीं ली गई, तो वह अगले बुधवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके सरपंच कश्मीर सिंह, दलजीत सिंह, बिरेंद्र सिंह, नसीब सिंह उपस्थित थे।