{"_id":"61d738dc52219750e165f07d","slug":"protest-reasi-news-jmu2513930128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओछी हरकतों पर उतर आई है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओछी हरकतों पर उतर आई है कांग्रेस
विज्ञापन
रियासी में पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने के मामले और उनकी सुरक्षा में हुई चूक पर रोष जताते हुए वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा कांग्रेेस के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर के नई बस्ती के मुख्य चौक पर किए प्रदर्शन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान कहा गया कि पंजाब में कई योजनाओं की शुरूआत करने आए प्रधानमंत्री के साथ किए धोखे से हर कोई स्तब्ध है। उनकी सुरक्षा में भारी चूक की गई है। जानबूझकर किसानों को प्रधानमंत्री के रास्ते में धरने में बैठाया गया। पंजाब सरकार की गुंडागर्दी इस कदर थी कि प्रधानमंत्री के साथ स्वयं मुख्यमंत्री व अन्य कोई उच्चाधिकारी भी मौजूद नहीं था।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। लोग आने वाले चुनावों में कांग्रेस को बहुमत देने के पक्ष में नहीं हैं। जिसके कारण कांग्रेस अब ओछी हरकतों पर आ गई है। आने वाले दिनों में कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेेगी। मौके पर युवा मोर्चा के जिला प्रधान प्रभात सिंह, महासचिव पारस मणि, वरिष्ठ नेता चैन सिंह, जोगिंदर सिंह, बलवान सिंह, पार्षद अमित शर्मा, विरेंदर शर्मा, वरूण शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
लोगों को हुई भारी परेशानी
भाजपा कार्यकर्ताओं के किए प्रदर्शन से आम लोगों को परेशान होना पड़ा। नई बस्ती के मुख्य चौक पर किए प्रदर्शन के साथ पुतला फूंके जाने के दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को संभालते दिखे। आसपास के दुकानदार भी प्रदर्शन के चलते प्रभावित रहे।