{"_id":"61955a7c7c5a3203e968799e","slug":"protest-reasi-news-jmu2480590106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद एक सप्ताह टली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद एक सप्ताह टली हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू से मिले आश्वासन के बाद यात्रियों को घोड़ा, पिट्ठू व पालकी की सेवा देने वाले मजदूरों ने अपनी हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
बुधवार को रनसू में हड़ताल कर पूर्ण रूप से बंद किए जाने का आह्वान किया गया था। लेकिन, अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर लोगों ने कोई हंगामा नहीं किया, और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। गौरतलब है कि शिवखोड़ी ट्रेक पर घोड़ा, पिट्ठू व पालकी चलाने वाले मजदूरों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। उनके अनुसार लगभग पंद्रह मजदूरों के कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। उनको काम नहीं करने दिया जा रहा है और उन पर नशा करने का आरोप लगाया गया है।
मंगलवार शाम तक संपूर्ण हड़ताल किए जाने को घोषणा हुई। प्रशासन व पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बात प्रशासनिक अधिकारियों से हुई मजदूरों के कार्ड बहाल करने का फैसला किया गया है। साथ ही उनकी अन्य समस्याओं को दो दिनों में हल करने को कहा गया। बाद में मजदूरों के साथ की गई बैठक में हड़ताल को स्थगित कर प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया।