{"_id":"618975db63caca07972a4553","slug":"protest-reasi-news-jmu2474360110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित कर्मचारियों ने काम बंद कर सलाल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित कर्मचारियों ने काम बंद कर सलाल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
सलाल डैमटाप पर धरना दे कर बैठे हुए अनुबंधित कर्मचारी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। सलाल डैम में निजी ठेकेदार के लगाए कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर सलाल प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुबह सभी कर्मचारी सलाल डैमटाप पर इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने मुख्य मार्ग पर धरना शुरू कर दिया।
धरने के दौरान थनपाल, माहौर और अरनास से आने वाले किसी भी वाहन को रोका नहीं गया। यातायात सुचारू रूप से जारी था। धरने पर बैठे अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा कि उनको ठेकेदार की ओर से कोई फायदा नहीं दिया जाता है। प्रबंधन भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। एक महीना काम करने के बाद उनको 26 दिन का वेतन जारी होता है। प्रोजेक्ट अलाउंस के नाम पर भी कुछ नहीं मिलता। पूछने पर जानकारी भी नहीं दी जाती।
कर्मचारियों ने कहा कि कोंकण रेलवे में भी कर्मी अनुबंध पर कार्यरत हैं। उनको पूरेे महीने का वेतन मिलता है। सलाल में युवाओं के वेतन पर कैंची चलाई जा रही है। इसके अलावा काम के समय उनकी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं होते। सोमवार को दिन भर कर्मचारियों ने धरना दिया, और कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे मुख्य मार्ग को बंद कर देंगे। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने बात करनी चाही, लेकिन कर्मचारी मांगों को तुरंत पूरा करने पर अड़े रहे। मंगलवार को भी धरना जारी करने का फैसला किया है।