{"_id":"60c51ae38ebc3e791028b97c","slug":"protest-problem-road-damaged-road-jammu-news-jammu-city-news-jmu237200740","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरन में खस्ताहाल सड़क पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरन में खस्ताहाल सड़क पर प्रदर्शन
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना क्षेत्र की पंचायत बरन में शनिवार को लोगों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया की तीन किलोमीटर तक सड़क बीते दस साल से हालतखस्ता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यह सड़क करमांडा से लेकर बसीटी गांव तक जाती है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की, लेकिन आज इसके लिए टेंडर नहीं भरा गया। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है।
सरपंच सौदागर सिंह ने बताया कि वह समस्या को लेकर चीफ इंजीनियर, एक्सईएन और एईई के पास भी गए, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इस बार गर्मी के मौसम में सड़क को पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू नहीं किया गया तो प्रदर्शन तेज कर देंगे। मौके पर स्थानीय निवासी रमेश सिंह, मोहम्मद रफीक, मन्नत अली, अरशाद अली, रफीक अहमद सहित पंच भी मौजूद थे।
---------
करमांडा से लेकर मस्जिद मोहल्ले तक दो किलोमीटर सड़क का टेंडर हो चुका है, जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। शेष बचे एक किमी रोड के लिए भी जल्द टेंडर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
रोहित पुरी, एईई, लोक निर्माण विभाग, रायपुर दोमाना