{"_id":"605902e48ebc3ee64d5de150","slug":"protest-problem-job-jammu-news-jammu-city-news-jmu2319143136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की नौकरी के लिए रोका केसी रोड, ढाई घंटे जाम में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की नौकरी के लिए रोका केसी रोड, ढाई घंटे जाम में फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने पक्की नौकरी के लिए सोमवार को केसी रोड जाम कर दिया। इससे ढाई घंटे तक वाहन चालकों सहित यात्री फंसे रहे। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय से सचिवालय तक रैली निकालनी चाही, लेकिन पुलिस ने उन्हें केसी चौक पर रोक लिया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गई।
दोपहर 12 बजे के करीब कर्मियों ने केसी रोड पर नारेबाजी करते हुए मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान वाहनों का लंबा जाम लग गया।
दोपहर ढ़ाई बजे तक यातायात बाधित रहा। रिहाड़ी से आने वाले वाहन महेशपुरा चौक और पुराने शहर, इंदिरा चौक से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से डायवर्ट किया गया है।
पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट जम्मू प्रोविंयस के बैनर तले कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को नौवें दिन में प्रवेश कर गई। फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उन्हें उचित वेतन दिया जाए। कई कर्मचारी 25 साल से सेवाएं दे रहे हैं और सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इन कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। जलशक्ति विभाग की चार विंगों को नगर निगम के अधीन किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किस तरीके से कर्मचारियों ने काम करना है। कैसे कर्मचारी नियमित होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।