फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,problem,employee,udhampur,PDD

लोगों की गुहार पर भी कर्मियों ने बिजली आपूर्ति नहीं की बहाल

विज्ञापन
protest,problem,employee,udhampur,PDD
रियासी। पीडीडी कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की गुहार के बाद भी मुलाजिमों ने बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की। रविवार को कर्मचारी विभाग के कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। हड़ताल के चलते माहौर और दरमाड़ी फीडर में आई तकनीकी खराबी को भी कर्मचारियों ने ठीक नहीं किया, जिससे शनिवार देर रात से बिजली ठप हो गई। नगर के वार्ड-3 में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा के स्थानीय मोहल्ले के साथ मुस्लिम मोहल्ला, बिडड़ा कारूआ, सिरला, भागा तथा कुंडरा में भी बिजली बंद रही। वार्ड-13 आईआरपी चौके के पास बिजली का एक खंभा गिर गया, जिसके बाद यहां बिजली सप्लाई को तो काट दिया गया, लेकिन कर्मियों ने इसे दुरुस्त नहीं किया। इसके चलते रूपनगर के कुछ हिस्से में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

----
रियासी में फीडरों में आई तकनीकी खराबी नहीं की ठीक
रविवार को छुट्टी होने पर भी कार्यालय में मौजूद एक्सईएन सुनील दत्त पंडोह ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल पर वह पूरी नजर रखे हुए हैं। कुछ ग्रामीण स्थानों के साथ ही कटड़ा बैक फीडर में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे ठीक नहीं किया जा सका। माड़ी स्थित अस्पताल की लाइन में भी रविवार सुबह कोई तकनीकी खराबी आई थी, जिसको ठीक कर दिया गया। हड़ताल से लोगों को परेशानी हुई है। उम्मीद है कि उच्च स्तर पर होने वाली बैठक में कुछ अच्छा नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed