फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,police,jammu,retired

जम्मू-कश्मीर: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर वेतन भत्ता बढ़ाने को कहा, सरकार पर अन्याय का आरोप

Fri, 05 Nov 2021 06:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 05 Nov 2021 06:57 PM IST
सार

रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने कहा कि उन्होंने भी अन्य सुरक्षाकर्मियों की तरह सेवाएं दी हैं, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें सरकारी नियम के अनुसार वेतन भत्ता नहीं मिला है। इस वजह से वह प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
protest,police,jammu,retired
जम्मू में प्रदर्शन करते रिटायर्ड पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर वेतन भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए नान गजटेड रिटायर्ड पुलिस पेंशनर्स फोरम के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। अन्य सुरक्षाकर्मियों की तरह उन्होंने भी सेवाएं दी हैं, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें सरकारी नियम के अनुसार वेतन भत्ता नहीं मिला है। इस वजह से लंबे समय से प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए दीवान सिंह और पीएस दद्वाल ने बताया कि सरकारी आदेश संख्या 229-एफ ऑफ 2014 तिथि 17-10- 2014 को जारी किए गए आदेश का उन्हें कोई लाभ नहीं दिया गया है। इसका लाभ सिर्फ नए पुलिसकर्मियों को दिया गया है। 1996 में जारी किया गए पांचवें वेतन आयोग के लाभ से भी वंचित रखा गया है। सरकार सुनवाई को तैयार नहीं है। पुलिस में सेवाएं देने के बावजूद भी उन्हें बाकी पुलिस कर्मियों की तरह पेंशन नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


कई बार पदाधिकारियों से संबंधित मुद्दे को लेकर बात की है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में नौकरी में बच्चों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed