{"_id":"6789757df22e2d9015071b39","slug":"protest-news-srinagar-news-c-10-lko1027-524836-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीपीएफ व डीए में बढ़ोतरी के लिए कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीपीएफ व डीए में बढ़ोतरी के लिए कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में पुलिस ने रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को रोका
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। इंप्लाइज जॉइंट एक्शन कमेटी ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) जारी करने और महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर वीरवार को श्रीनगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बकाया जीपीएफ का भुगतान न करने और डीए बढ़ोतरी में देरी सहित उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है। बढ़ती महंगाई से कर्मियों की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ रहा है।
तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने बार-बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं सुनी गई। हमारे पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हालांकि पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों की रैली को विफल कर दिया। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा, हम अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष करते रहेंगे। चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज कर देंगे।