{"_id":"683379f997587f6d01059372","slug":"protest-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106443-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एएसआई की कुचलकर हत्या करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एएसआई की कुचलकर हत्या करने के विरोध में किया प्रदर्शन
सांबा के मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।
Link Copied
सांबा। पशु तस्करों की ओर से एएसआई पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के विरोध में रविवार को सांबा में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
साधु समाज, भाजपा कार्यकर्ता और गो रक्षक दल के युवा विरोध में उतर आए और उन्हाेंने कुछ देर के लिए मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन कर पशु तस्करों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहरा कि एएसआई की हत्या करने वाले पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिला प्रधान आशा रानी, साधु समाज से महंत अवध राम और गो रक्षक दल के युवाओं ने कहा कि विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पशु तस्करों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ये लोग लगातार चिट्टा और पशु तस्करी का कारोबार कर रहे हैं और अब पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर उनकी जान ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गत माह में यह दूसरी घटना है। जब नशा और पशु तस्करों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। पहले बलोल में एसएचओ पर हमला कर घायल किया गया और अब एएसआई पर हमला कर उनकी जान ली है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नशा और पशु तस्करी से निपटने के लिए पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं। साथ ही कानून में प्रावधान लाकर नशा तस्करों से सख्ती से निपटा जाए।
फोटो : सांबा के मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।