फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: मेडिकल कॉलेज सीट आवंटन के खिलाफ अखनूर में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
अखनूर के निर्दोष चौक में विरोध प्रदर्शन करते सनातन धर्म सभा के सदस्य
- सनातन धर्म सभा ने निर्दोष चौक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- हिंदू छात्रों को दरकिनार करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में सीट आवंटन के विरोध में वीरवार को सनातन धर्म सभा ने निर्दोष चौक पर प्रदर्शन किया। सभा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चढ़ावे से चलने वाले मेडिकल कॉलेज में हिंदू छात्रों को दरकिनार किया गया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सभा के सदस्य रघुवीर सिंह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिस संस्थान का संचालन पूरी तरह हिंदू चढ़ावे से होता है उसमें हिंदू छात्रों काे प्रवेश से वंचित कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि जिन गैर-हिंदू छात्रों को दाखिला दिया गया है उन्हें तुरंत अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किया जाए और सीटें हिंदू छात्रों के लिए निर्धारित की जाएं। सभा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी माहौल बिगाड़ने का काम करती है और वर्ष 2008 के आंदोलन जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की अगली रणनीति के अनुसार आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की चुप्पी पर सवाल उठाए कि यह मामला बेहद गंभीर है और एलजी जो स्वयं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य समुदायों के संस्थानों में उनके छात्रों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं उसी प्रकार माता वैष्णो देवी मेडिकल काॅलेज में हिंदू छात्रों के लिए सीटें सुरक्षित करना उचित मांग है। यदि हॉस्टल में गैर-हिंदू छात्र रहते हैं और मांसाहार का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचेगी जो स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सभा के सदस्य सुशील शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते समाधान नहीं निकाला तो यह विवाद हिंदू-मुस्लिम रंग ले सकता है। जब एस्काॅम बत्रा मेडिकल कॉलेज में हिंदू अल्पसंख्यक छात्रों के लिए सीटें आरक्षित हो सकती हैं तो माता वैष्णो देवी के संस्थान में हिंदू छात्रों के लिए क्यों नहीं। उन्होंने उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार न होने की अवधि में कॉलेज को माइनॉरिटी इंस्टिट्यूट घोषित किया जा सकता था लेकिन ऐसा न करने के कारण आज विवाद गहराता जा रहा है।


-------
चेतावनी - समाधान नहीं निकाला
तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन प्रदेशभर में फैलाया जाएगा। सनातन धर्म सभा ने साफ कहा कि यह सिर्फ शिक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि हिंदुओं की आस्था और अधिकारों से जुड़ा मामला है। इसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed