{"_id":"6941c51cde7a79de1801c658","slug":"protest-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-105188-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पक्की नाैकरी के लिए जलशक्ति\nविभाग के डेलीवेजरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पक्की नाैकरी के लिए जलशक्ति विभाग के डेलीवेजरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को बजट सत्र से पहले वादा पूरा करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पिछले कई वर्षों से बताैर दिहाड़ीदार सेवाएं दे रहे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने मंगलवार को नगर के कृष्ण चंद्र पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से उन्हें नियमित करने की मांग की। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ताज सिंह, रवि हंस, होशियार सिंह और मोहन शर्मा के नेतृत्व में डेलीवेजरों ने उमर सरकार को बजट सत्र में किया वादा याद दिलाने का प्रयास किया। डेलीवेजरों को नियमित करने, 70 महीनों का बकाया वेतन जारी करने और दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम दिहाड़ी योजना लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार बजट सत्र में उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो विधानसभा में घुसकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में संजय दत्ता, प्रदीप कुमार, इखलाक अहमद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।