{"_id":"6a9c8290035741f571023f7f","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1005747-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंटर्न डाॅक्टरों ने लगाए साडा हक एत्थे रख के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंटर्न डाॅक्टरों ने लगाए साडा हक एत्थे रख के नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
- स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर जीएमसी में धरना दे रहे इंटर्न के बीच पहुंचे भाजपा विधायक
- विधायक अरविंद गुप्ता ने कहा- विधानसभा में फिर रखेंगे मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंटर्न डाॅक्टर्स ने स्टाइपेंड 25 हजार रुपये करने की मांग पर सरकार से आरपार की लड़ाई छेड़ दी है। शुक्रवार को श्रीनगर में स्वास्थ्य मंत्री के साथ बेनतीजा रही वार्ता के बाद अब जब तक लिखित में आदेश नहीं आ जाता, तब तक जीएमसी में धरना देने का एलान किया है। शनिवार को स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न चिकित्सक साडा हक एत्थे रख के नारे लगाते रहे।
इस बीच भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे और कहा कि वह विधानसभा की कार्रवाई में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को दोबारा रखेंगे। स्टेट हुड के सुनील डिंपल ने इंटर्न चिकित्सकों की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार को इस मामले में तुरंत समाधान करने की अपील की।
धरना दे रहे इंटर्न चिकित्सकों ने कहा कि प्रशासन को इंटर्न के साथ बातचीत करनी चाहिए। उनकी जायज मांग को निष्पक्ष और शीघ्रता से पूरा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मरीजों की देखभाल में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
-- --
जीएमसी प्रिंसिपल से कहा, 12,300 स्टाइपेंड नाकाफी
धरना दे रहे इंटर्न चिकित्सकों ने जीएमसी प्रिंसिपल से कहा कि सरकार की ओर से उन्हें 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिल रहा है जो बढ़ती महंगाई की अपेक्षा में नाकाफी है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की तरह सरकार को चाहिए कि इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड बढ़ाकर राहत देने का काम करे।