फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: वकील को हिरासत में लेने की कोशिश पर बिफरे वकील, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
- कुछ देर तक जानीपुर चौक पर ट्रैफिक रोका, कहा- पुलिस का कदम गैर कानूनी, विरोध होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/बनतालाब। बार एसोसिएशन जम्मू ने शनिवार को हाईकोर्ट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जानीपुर चौक तक रैली निकाली। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ देर तक ट्रैफिक भी रोके रखा। वे कश्मीर पुलिस के बार सदस्य रंजोध सिंह को हिरासत में लेने के लिए जानीपुर अदालत परिसर पहुंचने का विरोध कर रहे थे।
बार ने कश्मीर पुलिस के इस कदम को नियमों का उल्लंघन करार दिया। अन्य वकीलों के हस्तक्षेप के चलते कश्मीर पुलिस रंजोध सिंह को हिरासत में नहीं ले सकी थी। बार एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी कि अगर पुलिस ऐसे ही नियमों का उल्लंघन करती रही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। एसोसिएशन कानूनी लड़ाई लड़ेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने कहा कि महज एक शिकायत के आधार पर कश्मीर पुलिस जम्मू पहुंच जाती है और चुपके से एक वकील को हिरासत में लेकर कश्मीर ले जाने का प्रयास करती है। यह किस कानून के तहत उठाया जा रहा कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रेस वार्ता को मुद्दा बनाकर रंजोध सिंह के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश है, वह प्रेस वार्ता जम्मू में हुई है, कश्मीर में मामला दर्ज करने का कोई मतलब ही नहीं है। अगर कुछ कार्रवाई करनी भी है तो जम्मू पुलिस नियमों के मुताबिक करे। वकील को एक आतंकी की तरह चुपचाप हिरासत में लेकर कश्मीर ले जाने की कोशिश को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता। कश्मीर पुलिस के पास जो शिकायत दर्ज हुई है वो उसे जीरो एफआईआर कर जम्मू पुलिस को भेजे। वकील को अदालत परिसर से उठाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। वे कानून की धाराओं की समझ पुलिस से ज्यादा रखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह है मामला...
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह के अनुसार मामला स्पोटर्स काउंसिल से जुड़ा है। हाल में स्पोटर्स काउंसिल ने 223 आउटस्टैंडिंग स्पोटर्स पर्सन की सूची निकाली थी। आरोप है कि यह फर्जी है। इसमें करीब डेढ़ सौ खिलाड़ी ऐसे शामिल कर लिए गए हैं, जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। प्रदेश की प्रसिद्ध तीरंदाज शीतल देवी को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं मिली है। अन्य नामी खिलाड़ी भी सरकारी नौकरी की आस लगाकर बैठे हुए हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ी इस सूची का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि रंजोध सिंह विरोध प्रदर्शन कर रहे इन खिलाड़ियों को इंसाफ के लिए सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed