फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,metador service,samba news

बिश्नाह-मीरां साहिब रूट पर ई रिक्शा के विरोध में दिन भर मेटाडोर का चक्का जाम

विज्ञापन
protest,metador service,samba news
बिश्नाह। बिश्नाह-मीरां साहिब रूट पर अवैध रूप से ई रिक्शा चलाने के विरोध में बुधवार को दिन भर मेटाडोर संचालकों ने चक्का जाम रखा। ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मनमानी और धमकाने का आरोप लगाते हुए बिश्नाह पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि बुधवार को इस रूट पर ई-रिक्शा चलाने वाले दो लोगों ने मेटाडोर चालकों को धारधार हथियार दिखाकर धमकाया। इसके विरोध में मिनी बसें खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अवैध रूप से इस रूट पर दौड़ रहे दो ई-रिक्शा को जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की है। बाद में चालान कर इन्हें छोड़ दिया गया। मिनी बस ऑपरेटरों ने कार्रवाई के आश्वासन पर शाम को हड़ताल खत्म कर बसें चला दीं।
विज्ञापन

मीरां साहिब-बिश्नाह मिनी बस यूनियन के प्रधान कुलदीप सोढी ने बताया कि ई रिक्शा चालक मनमानी कर बिना रूट सवारियां ढो रहे हैं, जिससे मेटाडोर वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस रूट पर चलने वाली जितनी मेटडोर हैं, वे ई-रिक्शा चालकों की मनमानियों से परेशान हैं। बिना परमिट, बिना अनुमति मिनी बसों के आगे ई-रिक्शा रोककर सवारियां भर रहे हैं, जब इन चालकों को रोका जाता है तो गाली-गलौज व मारपीट करने पर उतर आते हैं। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की है।
विज्ञापन

-----
ई-रिक्शा चालक बोले-किया जा रहा तंग
उधर, गांव बहादुर खां के ई रिक्शा चालक बिट्टू कुमार व अन्य ने कहा कि उनका रूट पांच किलोमीटर से भी कम होता है। मिनी बस चालक उन्हें जान-बूझकर तंग करते हैं और उनसे रूट परमिट की मांग करते हैं जो कि सरकार की तरफ से अभी तक नहीं मिला है। परिवहन विभाग इस दिशा में कदम उठाए। हमें जो परिवहन विभाग की तरफ से निर्देश मिले हैं, उसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बिश्नाह-मीरां साहिब से जम्मू के लिए 25 मेटाडोर चलती हैं। इस रूट पर ई-रिक्शा की संख्या भी 25 के करीब है। ई रिक्शा चालकों को परिवहन विभाग की तरफ से कोई भी परमिट नहीं दिया गया है। उन्हें मात्र पांच किलोमीटर के दायरे में रिक्शा चलाने की अनुमति है। ये लोग बिश्नाह से मीरां साहिब तक नहीं आ-जा सकते।
मोहम्मद सलीम, एआरटीओ, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed