फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,kashmiri pandit,jammu news

कश्मीरी पंडितों की राहत राशि बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
protest,kashmiri pandit,jammu news
जम्मू। मासिक राहत राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित समुदाय ने बुधवार को नगरोटा स्थित जगटी टॉउनशिप में प्रदर्शन किया। जगटी टेनमेंट कमेटी, सोन कश्मीर फ्रंट के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में पंडितों को बहुत कम राहत राशि मिल रही है। आज खाद्य सामग्री से लेकर शिक्षा का खर्च बढ़ गया है, लेकिन सरकार राहत राशि में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। सरकार को वर्तमान राहत राशि 13,000 से बढ़ाकर 25,000 करनी चाहिए। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी बड़ी समस्या है। ऐसे में सरकार को 20 हजार रोजगार पैकेज की प्रक्रिया को जल्द शुरू करना चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। बारामूला, श्रीनगर और अनंतनाग में पंडितों के लिए तीन सेटलाइट टाउनशिप बनने चाहिए, ताकि पंडितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो। घाटी में उनकी संपत्ति पर कब्जा किया गया है, जिससे वापस देना होगा। प्रदर्शन में एमलए राजदान, रवींद्र कौल, कमल पंडिता, राकेश टिक्कू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed