फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

तवी विहार कॉलोनी में स्कूल खोलने का वरोध

विज्ञापन
protest
तवी ​​वहार कोलोनी में ​​वरोध जताते लोग।
जम्मू। सिदड़ा स्थित तवी विहार कालोनी के लोगों ने जम्मू-कश्मीर हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ सीबीआई जांच की उप राज्यपाल से मांग की है। कालोनी के लोगों ने कहा कि हाउसिंग सोसाइटी ने स्कूल परिसर तथा सरकारी जमीन एक प्राइवेट स्कूल को सौंप दी है।
विज्ञापन

रविवार को कालोनी के लोगों की हुई बैठक में कहा गया कि निवासियों की राय तथा साधारण सभा की बैठक बुलाए बगैर जमीन हस्तांतरित किया गया है। कोआपरेटिव स्कूल वास्तव में कालोनी के बच्चों के लिए एक सुविधा है जिसे अवैध तरीके से एक निजी संस्था को बेच दिया गया। सेल डीड भी हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के नियमों की अवहेलना है। कालोनी में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती है ताकि पर्यावरण अनुकूल माहौल बना रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्कूल की ओर से मरम्मत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। साथ ही होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में तत्काल निजी स्कूल को दिए परिसर को खाली कराया जाना चाहिए। बैठक में पुरुषोत्तम सडोत्रा, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) एमएम गुप्ता, कर्नल (सेवानिवृत्त) एसएस जमवाल, नीरज गोयल, उमा काटल, शिव कुमार जमवाल, उमर निसार गनई, प्रो. चंचल डोगरा, एमके धर, डा. कपिल, देवेंद्र शर्मा, एस रंजोत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed