फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विरोध में प्रदर्शन, रोष मार्च निकाला

विज्ञापन
protest
बाड़ी ब्राह्मणा। पशु पालन विभाग की खाली जमीन पर बनाए जा रहे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को आसपास के सरपंचों और ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। म्युनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा के चेयरमैन पूर्ण चंद की अध्यक्षता में रोष मार्च निकाला गया जो दशहरा ग्राउंड से हाईवे प्रमंडल मोड़ से कुछ पहले तक पहुंचा, इसके बाद वापस दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुआ। जहां जहां से रोष मार्च निकला वहां जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। साथ चल रही पुलिस ने हालात बिगड़ती देक जल्द प्रदर्शन खत्म करवाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन

दशहरा ग्राउंड बाड़ी ब्राह्मणा में पशु पालन विभाग का दफ्तर 72 कनाल में बना हुआ है। बाकी की जमीन खाली पड़ी है। इसमें आसपास के पास बच्चे खेलते हैं और लोग सैर करते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य भी किए जाते हैं। पशु पालन विभाग ने इस जमीन पर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य शुरू करवाया लेकिन पिछले रविवार को म्यूनिसिपल कमेटी और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। वहां खड़ी गाड़ियों को ग्राउंड से बाहर निकाला और पशु विभाग के आला अधिकारियों से फोन पर अपनी बात भी रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर म्युनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद ने कहा कि हम पहले ही एलजी से बात कर चुके हैं और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि आपके बिना पूछे इस जगह पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा लेकिन इसके बावजूद पशु विभाग के कुछ आला अफसर जानबूझकर यहां निर्माण कार्य शुरू करवा रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह जमीन स्पोर्ट्स काउंसिल को दी जाए ताकि इस पर एक खेल का मैदान बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास और भी जगह है, वहां बनाए
कोट
विभाग के पास और भी ऐसी कई जगहें हैं जिन पर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जा सकता है लेकिन विभाग जानबूझकर इस जगह पर इंस्टीट्यूट बना रहे हैं। ऐसा हम किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।
पूरन चंद चेयरमैन म्युनिसिपल कमेटी
यह जमीन हम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पर हर साल कई सारे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य किए जाते हैं इसलिए इस जमीन पर मैदान ही बनना चाहिए।
केदारनाथ पुजारी सिद्ध शिव मंदिर
हम बचपन से इस मैदान में खेल रहे हैं और आज भी खेलते हैं। अगर ऐसे में यह जमीन का टुकड़ा भी हमसे छीन लिया गया तो हमें ऐसा लगेगा कि हम बेघर हो गए हैं
सतीश स्थानीय निवासी
आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है। खेल के जरिए ही उन्हें इस नशे से दूर रखा जा सकता है। इसलिए इस जगह पर बच्चों के लिए खेल मैदान ही बनना चाहिए।
बेबी रानी पार्षद वार्ड 1
अकसर हम अपना कीमती समय निकालकर इस मैदान में सैर करते हैं और कई बीमारियों से छुटकारा पाते हैं। अगर ऐसे में हमसे येे मैदान छीन लिया गया तो हम बिल्कुल भी फिट नहीं रह पाएंगे।
सुजाता देवी पार्षद वार्ड 2
इस जमीन के लिए हमने पहले भी कई बार प्रदर्शन किए हैं किसी को भी यहां कब्जा नहीं करने दिया। अगर जरूरत पड़ी तो हम डिपार्टमेंट के साथ भी इस मसले में भिड़ जाएंगे लेकिन इस जमीन को किसी भी कीमत पर अपने से अलग नहीं होने देंगे।
जसपाल सिंह पूर्व सरपंच जल्लो चक
बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री ने सिर्फ पाल्यूशन के अलावा हमारे क्षेत्र को और कुछ नहीं दिया है। हमारे पास यही खुली जगह है, जहां हम सुबह सैर करते हैं। अगर ये जमीन हमसे छीनी तो नाइंसाफी होगी। ऐसा हम किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

पवन बख्शी काउंसलर वार्ड-3
जम्मू शहर के बाद अगर कोई इतना बड़ा मैदान है तो वह सिर्फ बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में ही है, इसलिए हम लोगों के लिए यह जगह काफी महत्व रखती है इसलिए हम इस जगह को बचाने के लिए अपनी जान तक लगा देंगे।
अत्रेश दत्ता भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed