फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu news

प्रदेश में 1600 एनएचएम कर्मियों की नौकरी बहाल करे सरकार

विज्ञापन
protest,jammu news
जम्मू। सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में एनएचएम कर्मियों ने वीरवार को तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन कर सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। एनएचएम कर्मियों के प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। चिब ने कहा कि कोरोना के बीच अस्पतालों में व्यवस्था बनाए रखने के तैनात किए 1600 एनएचएम कर्मियों की सेवाओं को जल्दबाजी में समाप्त करने का सरकार का फैसला गलत है। कोरोना योद्धा के तौर पर काम करने के वाले इन कर्मचारियों को तत्काल नौकरी पर बहाल किया जाना चाहिए और इस विषय पर प्रदेश प्रशासन को राजस्थान सरकार से सीखने की जरूरत है। राजस्थान सरकार ने 21 हजार एनएचएम कर्मियों की सेवाओं को बहाल रखा हुआ है। चिब ने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार 1600 एनएचएम कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed