फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सरकारी अवकाश के लिए 15 मिनट तवी पुल जाम

विज्ञापन
protest
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं होने पर लोगों में रोष है। वीरवार को एमएएम कॉलेज के छात्रों तवी पुल को 15 मिनट तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग को जल्द पूरा करने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने कहा कि प्रशासन लोगों की मांग की अनदेखी कर रहा है। इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। उधर, जीजीएम साइंस कॉलेज छात्रों ने भी तवी पुल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर डोगरा शासक की जयंती पर अवकाश की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, कोट भलवाल के लोगों ने ज्यूल में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इस मौके पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि प्रशासन को जल्द मांग पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी, डोगरा सदर सभा ने दिया समर्थन
महाराजा हरि की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल वीरवार को 10वें दिन भी जारी। इस दौरान डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के साथ मुलाकात कर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महाराजा के अवकाश की मांग जायज है। सभी मिलकर इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि मांग की सुनवाई नहीं हो रही है। तेज धूप में लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अवकाश घोषित होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर युवा राजपूत सभा के उपाध्यक्ष मंदीप सिंह चिंब, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गिल्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed