फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

वकीलों की बैठक आज, तय होगी आगामी रणनीति

विज्ञापन
protest
जम्मू। हाईकोर्ट में बहुमंजिला इमारत बना कर एक ही छत के नीचे सभी अदालतें चलाने की मांग के समर्थन में वकीलों की हड़ताल जारी है। ज्ञापन सौंपने सहित जम्मू बंद, कैंडल मार्च, रैलियां और प्रदर्शन करने के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं होने पर वकीलों में सरकार के खिलाफ रोष है। बुधवार को फिर से वकीलों की बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

मांग के समर्थन में एक माह से वकील हड़ताल पर हैं। इस दौरान तीन बार कैंडल मार्च, पांच बाइक रैलियां और जम्मू बंद के बाद भी स्थिति जस के तस होने पर वकीलों में रोष है। उनका कहना है कि अभी तक सरकार की तरफ से बातचीत नहीं की गई है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल के साथ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक हुई है, जिसमें उन्होंने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। वकीलों का कहना है कि सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीखें पड़ती जा रही हैं। यदि सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बुधवार को फिर बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed