फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बोली के आधार पर न मिले अनुसूचित जनजाति का दर्जा

विज्ञापन
protest
जम्मू। केंद्र सरकार बोली के आधार पर लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न दे। यह मांग गुज्जर बक्करवाल कोआर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को पनामा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर उठाई है। इस संबंध में मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ी भाषी लोग अनुसूचित जनजाति का अधिकार छीन रहे हैं। इसलिए हर रोज दिल्ली जाकर केंद्र सरकार को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि बोली के आधार पर किसी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न दें। प्रदर्शनकारियों के अनुसार अनुसूचित जनजाति के लोग शुरू से जंगलों में माल मवेशी के सहारे रहते हैं। उनके पास साधनों की कमी है। अपनी संपत्ति नहीं है। बच्चों के लिए स्कूलों की बेहतर व्यवस्था नहीं है। मौसम बदलने के साथ प्रवास पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी बोलने वाला समुदाय आरबीए, ईडब्ल्यूएस के आरक्षण का लाभ उठा रहा है। यह अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ अन्याय है। इस संबंध में समिति के सदस्यों ने संभागीय आयुक्त जम्मू को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मास्टर हाशिम अली, बशीर अहमद नून, हामिद हुसैन, मुश्ताक चौधरी, शमीम अख्तर सदस्य डीडीसी, सुरैया बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed